लॉकडाउन में लोगों के आंखों पर पड़ रहा बुरा असर, जानें कैसे करें ठीक

लॉकडाउन में लोगों के आंखों पर पड़ रहा बुरा असर, जानें कैसे करें ठीक

सेहतराग टीम

लॉकडाउन की वजह से सभी लोग घरों में हैं और घरों में रहते हुए अधिकतर लोग टीवी और मोबाइल पर अपना समय काट रहे हैं। ऐसे में उनकी आंखे खराब होने के चांस ज्यादा है। क्योंकि लगातार लैपटॉप, मोबाइल और टीवी के स्क्रीन देखने से निगाहें कमजोर हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में लोगों के आंखों से पानी आने लगता है, सिर दर्द होने लगता है, और तो और आंखे लाल हो जाती हैं। हालांकि आज इन समस्याओं से कैसे आप निजात पाए ये हम आपको बताएंगे। तो आइए जानते हैं कि इन परेशानियों से कैसे छुटकारा पाएं-

पढ़ें- ऐसा हो सकता है लॉकडाउन के बाद का भारत

  • अपने लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप को खुद से कम से कम 50 सेमी दूरी पर रखें। अगर स्क्रीन का मध्य भाग आपकी आंखों के समानांतर नहीं है तो इससे आपको गले और रीढ़ में दर्द की समस्या हो सकती है। अगर स्क्रीन आपकी आंखों के ऊपर है तो इससे भी आपको गले की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको स्क्रीन का मध्य भाग अपनी आंखों के समानांतर रखने की जरूरत है।
  • कम रोशनी और अंधेरे में काम करने से बचें।
  • अगर आपकी आंखों को स्क्रीन की चमक अथवा तेज रोशनी से तकलीफ होती है तो आप चश्मे का यूज करें।
  • हर 20 मिनट के बाद अपनी आंखों को स्क्रीन से दूर करें। इसके लिए आप स्क्रीन को छोड़ किसी अन्य चीजों को 20 सेकेंड तक देंखे। इसके बाद स्क्रीन पर आएं।
  • लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम करते वक्त एकटक स्क्रीन पर ध्यान न लगाएं। आप अपने पलकों को नियमित अंतराल पर झपकाते रहें। इससे आंखों पर दवाब कम पड़ेगा।
  • अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 युक्त चीजों का सेवन करते रहें। इनमें अखरोट, अलसी, मछली और साइट्रस फ्रूट्स हैं।

 

इसे भी पढ़ें- 

अगर आप पीसते है दांत तो तुंरत डॉक्टर को दिखाएं, नहीं तो बढ़ सकती है समस्या

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।